Showing posts with label बदल. Show all posts
Showing posts with label बदल. Show all posts

Thursday, May 3, 2018

नोबेल पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्था सेक्स स्कैंडल में फंसी, पुरस्कार पर संकट के बादल

[ad_1]

स्टॉकहोम: इस साल साहित्य में नोबेल पुरस्कार स्थगित होने की संभावना पैदा हो गई है. दरअसल, नोबेल पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्था सेक्स स्कैंडल में फंस गई है जिसके बाद 2018 में साहित्य का नोबेल प्रदान करने पर संकट का बादल घिर गया है. बीबीसी की गुरुवार की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंच फोटोग्राफर जीन क्लाउड अरनॉल्ट के कथित यौन दुराचार को लेकर स्वीडिश एकेडमी आलोचनाओं के घेरे में है. अरनॉल्ट की शादी सदियों पुरानी एकेडमी के एक पूर्व सदस्य के साथ हुई है.


एकेडमी को यह फैसला करना है कि क्या इस साल यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा क्योंकि एकेडमी के कुछ सदस्य यह पुरस्कार प्रदान करने को लेकर चिंतित हैं और वे इसके लिए स्थिति को अनुकूल नहीं बता रहे हैं. पिछले साल नवंबर में 18 महिलाओं ने 'हैश मी टू' आंदोलन के माध्यम से अरनॉल्ट पर यौन हमला व उत्पीड़न के आरोप लगाए थे.


एकेडमी की परिसंपत्ति को लेकर भी कथित तौर पर कई आरोप लगाए गए हैं. अरनॉल्ट ने सभी आरोपों से इनकार किया है. संगठन ने उनकी पत्नी और कवयित्री व लेखिका कटरीना फ्रोस्टेनसन को 18 सदस्यीय कमेटी से निकालने को लेकर वोट किया. इसके अगले दिन एकेडमी की स्थायी सदस्य सारा डेनिअस ने कहा कि संस्थान ने कथित आरोपों के बाद अरनॉल्ट से पूरी तरह संबंध तोड़ लिया है.


उनपर एकेडमी के कर्मचारी व सदस्यों के रिश्तेदारों के साथ अवांछित यौन संबंध बनाने के आरोप हैं. डेनिअस समेत अब तक एकेडमी के छह सदस्यों ने अपना इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले 1943 में साहित्य में नोबेल पुरस्कार द्वितीय विश्व युद्ध को लेकर स्थगित कर दिया गया था.  


नोबेल पुरस्कार के पदकों के बारे में कुछ जानें
नोबेल पुरस्कार के रूप में मिलने वाला हर पदक करीब 175 ग्राम का और 18 कैरेट के ग्रीन गोल्ड (सोने और चांदी की मिश्र धातु) से बना होता है जिा पर 24 कैरेट सोने का पानी चढ़ा होता है. इस पदक को निशान से बचाने के लिए अंतिम रूप देते समय बहुत सूक्ष्म प्रक्रिया से गुजरना होता है. भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, चिकित्सा और साहित्य के क्षेत्र में दिये जाने वाले पदक को स्वीडिश कलाकार एरिक लिंडबर्ग ने डिजायन किया जबकि शांति पुरस्कार के पदक को नार्वे के गस्ताव विगेलैंड ने डिजायन किया. अर्थशास्त्र के क्षेत्र के ‘स्वेरिजस रिक्सबैंक’ पुरस्कार का पदक गनवोर स्वेनसन लुंडविस्ट ने डिजायन किया .  नार्वे नोबेल समिति के पदक पर अल्फ्रेड नोबेल को अन्य पदकों से अलग तरह से दिखाया गया है. लेकिन इन पर उत्कीर्ण शब्द एक से हैं जो लैटिन भाषा में है और इसका मतलब है, मानव जाति की शांति और भाईचारे के लिए. 


इनपुट एजेंसी से भी 




[ad_2]

Source link

Wednesday, May 2, 2018

उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी चलने के बाद हुई भारी बारिश

[ad_1]

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार(2 मई) शाम धूल भरी आंधी चलने के बाद भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के विभिन्न भागों में जाम भी लग गया. मौसम विभाग ने कहा कि शाम पौने पांच बजे शहर में तेज हवाएं चलीं जिसकी रफ्तार 59 किलोमीटर प्रति घंटा थी. संसद मार्ग, लाजपत नगर और द्वारका समेत शहर के कुछ हिस्सों में बारिश शाम 7.40 बजे शुरू हुई. शहर में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया.


मौसम विभाग ने गुरूवार को भी बारिश होने की संभावना के साथ आसमान में बादल छाये रहने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार, ‘‘ अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश : 36 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.’’ मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश : 37.6 और 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा था. 




दिल्ली में दूसरे दिन भी सुबह गर्म रही
दिल्ली में सुबह की शुरुआत गर्मी के साथ हुई. यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गयी. मौसम विभाग ने आज दिन में बादल छाये रहने का अनुमान जताया है, जबकि शाम तक बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञानियों ने आज दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. राजधानी दिल्ली में का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश : 37.6 और 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. 



पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर अंधड़ आने से सामान्य जीवन प्रभावित 
चंडीगढ़ में अंधड़ आने से वाहनों को दोपहर में भी हेडलाइट जलाना पड़ा क्योंकि कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था. यहां हवाएं 45 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से चल रही थीं. पंजाब के कई हिस्सों मोहाली , जिरकपुर , पटियाला , लुधियाना और मुक्तसर अंधड़ से प्रभावित हुए. अंधड़ के बाद कुछ स्थानों पर हल्की से सामान्य बारिश भी हुई. ऐसे खबरें हैं कि कई सड़कों पर पेड़ उखड़ गए तथा कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति चरमरा गई. मौसम विभाग के मुताबिक अंधड़ के बाद कई क्षेत्रों में तापमान गिर गया. चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था. 



इनपुट भाषा से भी 




[ad_2]

Source link