Showing posts with label जयद. Show all posts
Showing posts with label जयद. Show all posts

Friday, May 4, 2018

2017-18 में सबसे ज्यादा 30% ट्रेनें लेट हुईं, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा- 15 दिन में सुधारें ढर्रा

[ad_1]

नई दिल्ली. वित्तीय वर्ष 2017-18 में देशभर की करीब 30 फीसदी ट्रेनें लेट रहीं हैं। ये भारतीय रेलवे का पिछले तीन सालों का सबसे खराब प्रदर्शन है। रेलवे के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल अप्रैल से इस साल मार्च तक 71.39% मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें समय पर संचालित हुईं, जबकि इससे पहले 2016-17 वित्तीय वर्ष में ये आंकड़ा 76.69% था। यानी सिर्फ दो सालों के अंदर भारतीय रेल की लेट ट्रेनों की संख्या 5.3% बढ़ी है। अधिकारियों का कहना है कि इसकी वजह रेलवे के निर्माण कार्य हैं। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने लेटलतीफी पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से 15 दिन में ढर्रा सुधारने को कहा है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

Thursday, May 3, 2018

अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई, इस बार 20 दिन ज्यादा चलेगी तीर्थयात्रा

[ad_1]

हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा से गुरुवार को बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई। गुफा में बर्फ से बने 12 फीट के प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन के लिए दक्षिण कश्मीर में तीर्थयात्रा की शुरुआत 28 जून से होगी। इस बार अमरनाथ यात्रा की अवधि 20 दिन ज्यादा होगी और यह रक्षाबंधन के दिन 26 अगस्त को खत्म होगी। इसके लिए देशभर के एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। यात्रा के दौरान जम्मू में 4 जगहों पर मौके पर भी रजिस्‍ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

बिहार: तेज रफ्तार बस 30 फीट गहरे गड्ढे में गिरी, 12 से ज्यादा लोगों की दम घुटने से मौत

[ad_1]

बिहार के मोतिहारी जिले में गुरुवार शाम एनएच 28 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही बस कोटवा बेलवा के पास बेकाबू होकर 30 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद बस में आग लग गई। शुरुआती तौर पर 12 से ज्यादा यात्रियों के मारे जाने की खबर मिली है। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में ज्यादातर मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link