Showing posts with label कह. Show all posts
Showing posts with label कह. Show all posts

Friday, May 4, 2018

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हमने किम जोंग उन से मिलने का समय और स्थान तय कर लिया है

[ad_1]

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार(4 मई) को कहा कि उत्तर कोरियाई राष्ट्रपति किम जोंग उन के साथ उनकी शिखर बैठक की तारीख और जगह तय हो गई है और इसकी घोषणा शीघ्र ही की जायेगी. व्हाइट हाउस ने कहा था कि ट्रंप मई तक किम के साथ मुलाकात करने के लिए तैयार हुए थे और स्थान के बारे में तय नहीं हुआ था. ट्रंप ने टेक्सास की यात्रा के लिए व्हाइट हाउस से रवाना होने के मौके पर पत्रकारों से कहा ,‘‘ हमने अब तिथि और स्थान तय कर लिया है और इस संबंध में जल्द ही घोषणा की जायेगी.’’


उन्होंने कहा, ‘‘हम उत्तर कोरिया के साथ बहुत ही महत्वपूर्ण बातचीत कर रहे हैं और बंधकों के संबंध में बहुत सी चीजें पहले ही हो चुकी हैं.’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने कल कहा था, देखते रहो. मुझे लगता है कि आप बहुत अच्छी चीजें देख रहे होंगे. ’’ट्रंप ने एक ट्वीट में खुद इस बैठक की पुष्टि की थी लेकिन साथ ही कहा था कि उत्तर कोरिया पर अमेरिकी प्रतिबंध तब तक लागू रहेंगे जब तक परमाणु मुक्त करने संबंधी समझौता नहीं हो जाता.   


किम जोंग ने DMZ पर डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए जताई सहमति
उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) मिलने के लिए सहमत हो गए हैं. डीएमजेड दोनों कोरियाई देशों को विभाजित करता है. सूत्रों ने सोमवार (30 अप्रैल) को बताया कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने 27 अप्रैल को सीमावर्ती गांव पनमुन्जोम में हुई ऐतिहासिक बैठक के दौरान किम जोंग को डीएमजेड में ट्रंप से मिलने के लिए राजी किया था. सूत्रों के मुताबिक, ऐसी प्रबल संभावना है कि यह मुलाकात इसी स्थल पर होगी. सूत्र ने सीएनएन को बताया कि दोनों नेताओं के मिलने का स्थान किम जोंग के लिए बहुत मायने रखता है.


एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि ट्रंप डीएमजेड में मुलाकात के बारे में बात करते रहे हैं और उन्होंने रविवार (29 अप्रैल) को मून के साथ फोन पर हुई बातचीत में भी इसे उठाया था इस लिहाज से डीएमजेड में मिलने का विचार पूरी तरह से चौंकाने वाला नहीं था. ट्रंप ने सोमवार (30 अप्रैल) को संवाददाताओं को बताया कि डीएनजेड में मुलाकात के विचार को लेकर वह उत्साहित है. उन्होंने कहा, "मुझे यह पसंद है, यदि चीजें सकारात्मक रहीं तो वहां बड़ा जश्न होगा, किसी तीसरे देश में नहीं."


इनपुट भाषा से भी 




[ad_2]

Source link

जिबूटी में चीन के लेजर हमले में हमारे 2 पायलट जख्मी हुए: अमेरिका; बीजिंग ने कहा- आरोप बेबुनियाद

[ad_1]

अमेरिका ने चीन पर उसके एयरक्राफ्ट पर हाईग्रेड लेजर से हमला करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को इसके लिए अमेरिका ने चीन से शिकायत भी की है। पेंटागन के प्रवक्ता के मुताबिक, यह हमला लाल सागर के पास स्थित जिबूटी मिलिट्री बेस के नजदीक हुआ। इसमें दो अमेरिकी पायलट जख्मी हुए। दूसरी ओर, चीन ने इन आरोपों को नकारा है। बता दें कि जिबूटी में अमेरिका का मिलिट्री और चीन का नेवी बेस है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

कठुआ रेप पीड़िता की वकील की एमा वाटसन ने की तारीफ, कहा कुछ ऐसा

[ad_1]

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. पीड़िता के परिवार की ओर से इस केस को लड़ रही वकील दीपिका सिंह रजावत ने तमाम मुश्किलों के बाद भी पीड़िता के परिवार का साथ नहीं छोड़ा.


उनकी तारीफ इसलिए भी हुई क्योंकि वो परिवार के साथ उस वक्त खड़ी रहीं जब स्थानीय लोग तक आरोपियों का सर्मथन कर रहे थे. अब दीपिका सिंह रजावत को हॉलीवुड की सुपरस्टार एमा वाटसन का सपोर्ट मिला है. दीपिका सिंह रजावत की तस्वीर को शेयर करते हुए एमा वाटसन ने दीपिका को एक शक्तिशाली महिला बताया है.


 



एमा वाटसन के इस ट्वीट को लोग काफी लाइक और रीट्वीट भी कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले भी दीपिका सिंह रजावत की यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी और उनकी काफी तारीफ भी हुई थी . लोगों ने कहा था कि वो एक मजबूत महिला हैं. दरअसल यह तस्वीर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई खत्म होने के बाद ली गई थी.


इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया था. लोगों ने दीपिका की इस तस्वीर को काफी पसंद भी किया था और हर किसी ने उनके जज्बे को सलाम किया था.यहां तक खबरें आईं थीं कि दीपिका पर केस छोड़ने का काफी दबाब बनाया गया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इस केस में जी जान से जुटी हुई हैं.


उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था 'मेरा बलात्कार हो सकता, मर्डर भी किया जा सकता है और शायद प्रैक्टिस ही करने ना मिले. मुझे अलग-थलग कर दिया गया है. मुझे नहीं पता मैं कैसे रह पाऊंगी.'




[ad_2]

Source link

UN महासचिव ने द.कोरिया राष्ट्रपति से की बातचीत, कहा- परमाणु निरस्त्रीकरण पर चीजें आगे बढ़ रही हैं

[ad_1]




अगली
खबर



साहित्य के क्षेत्र में इस साल नहीं दिया जाएगा नोबेल पुरस्कार, सेक्स स्कैंडल में फंसी हैं संस्था





[ad_2]

Source link

2017-18 में सबसे ज्यादा 30% ट्रेनें लेट हुईं, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा- 15 दिन में सुधारें ढर्रा

[ad_1]

नई दिल्ली. वित्तीय वर्ष 2017-18 में देशभर की करीब 30 फीसदी ट्रेनें लेट रहीं हैं। ये भारतीय रेलवे का पिछले तीन सालों का सबसे खराब प्रदर्शन है। रेलवे के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल अप्रैल से इस साल मार्च तक 71.39% मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें समय पर संचालित हुईं, जबकि इससे पहले 2016-17 वित्तीय वर्ष में ये आंकड़ा 76.69% था। यानी सिर्फ दो सालों के अंदर भारतीय रेल की लेट ट्रेनों की संख्या 5.3% बढ़ी है। अधिकारियों का कहना है कि इसकी वजह रेलवे के निर्माण कार्य हैं। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने लेटलतीफी पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से 15 दिन में ढर्रा सुधारने को कहा है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

घर-घर जाएं, कांग्रेस के झूठ को बताएं: मोदी ने महिला कार्यकर्ताओं से कहा, निर्मला और सुषमा का उदाहरण दिया

[ad_1]

नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन 'नमो ऐप' के जरिए कर्नाटक में पार्टी कार्यकताओं से बात की। महिला कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा- आपकी जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है। चुनाव के वक्त वह घर-घर जाएं और लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं। हम आज महिला विकास के आगे, महिला के नेतृत्व में आगे बढ़ने पर विचार कर रहे हैं। जब देश के विकास के लिए हमारा यह मंत्र है तो हमारी पार्टी भी इसी में विश्वास करती है। पार्टी के लिए भी महिला शक्ति भी अहम है। सरकार, कार्यक्रम बनाना हो, पार्टी हो महिलाएं पहले है। पिछले दिनों में हमने सबने देखा कि शंघाई के एक एसईओ समिट की दो फोटो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। दोनों में सारे पुरुषों के बीच एक-एक महिला नजर आती है। गुरुवार को मोदी ने पार्टी के पुरुष कार्यकर्ताओं से बात की थी।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

Thursday, May 3, 2018

साउथ चाइना सी के 3 द्वीपों पर मिसाइलें तैनात करने पर अमेरिका की चीन को चेतावनी, कहा- अंजाम भुगतना पड़ेगा

[ad_1]

चीन ने हाल ही में साउथ चाइना सी में अपना अधिकार जताने के लिए घातक मिसाइलें तैनात की हैं। इस पर अमेरिका की तरफ से भी प्रतिक्रिया जाहिर की गई है। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को साउथ चाइना सी में सैन्य तंत्र खड़ा करने के लिए चीन को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। व्हाइट हाउस की मीडिया ब्रीफिंग के दौरान प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने कहा कि अमेरिका को साउथ चाइना सी में चीन की सभी गतिविधियों के बारे में पता है। सैंडर्स ने कहा कि उन्होंने इस बारे में सीधे तौर पर चीन से चिंता जाहिर की है। अब इस मुद्दे के कुछ दूरगामी परिणाम होंगे।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

ट्विटर के सिस्टम में आई गड़बड़ी, कंपनी ने 33 करोड़ लोगों से फौरन पासवर्ड बदलने के लिए कहा

[ad_1]

ट्विटर ने गुरुवार को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने करीब 33 करोड़ यूजर्स से तुरंत पासवर्ड बदलने के लिए कहा है। कंपनी ने अपने आधिकारिक हैंडल से भी इसकी जानकारी दी है। ट्विटर ने कहा है कि हाल ही में उसके सॉफ्टवेयर में एक बग आ गया था, जिसकी वजह से यूजर्स के पासवर्ड असुरक्षित हो गए थे। हालांकि कंपनी का दावा है कि परेशानी सुलझा ली गई है और यूजर्स के डेटा से किसी भी तरह की छेड़छाड़ या गलत इस्तेमाल की बात सामने नहीं आई है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

Twitter Suggests All Users To Change Their Passwords - Twitter ने अपने 336 मिलियन यूजर्स से कहा फटाफट चेंज करें अपना पासवर्ड

[ad_1]


ख़बर सुनें



Twitter ने अपने 336 मिलियन यूजर्स को फटाफट पासवर्ड चेंज करने को कहा है। कंपनी ने इसकी जानकारी खुद गुरुवार को एक ट्वीट के जरिए दी। कंपनी ने अपने ट्वीट में कहा कि हाल में ही कंपनी को एक बग का पता चला है जिसकी वजह से सभी यूजर्स के पासवर्ड टेक्स्ट फॉर्म में सेव हो गए हैं।
 



वहीं Twitter के CEO जैक डॉर्सी ने भी ट्वीट करके पासवर्ड चेंज करने को कहा है। इसके अलावा ट्विटर के मोबाइल ऐप या डेस्कटॉप साइट पर विजिट करने पर भी पॉप अप विंडो के रूप में पासवर्ड चेंज करने का नोटिफिकेशन आ रहा है।

 



 



Twitter ने अपने 336 मिलियन यूजर्स को फटाफट पासवर्ड चेंज करने को कहा है। कंपनी ने इसकी जानकारी खुद गुरुवार को एक ट्वीट के जरिए दी। कंपनी ने अपने ट्वीट में कहा कि हाल में ही कंपनी को एक बग का पता चला है जिसकी वजह से सभी यूजर्स के पासवर्ड टेक्स्ट फॉर्म में सेव हो गए हैं।



 


ट्विटर के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर पराग अग्रवाल ने भी इसकी जानकारी अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, ‘ ट्विटर ने इस बग को फिक्स कर दिया है और अभी तक किसी भी यूजर्स के पासवर्ड के चोरी होने या अकाउंट के हैक होने की रिपोर्ट नहीं है। हालांकि बावजूद इसके सभी यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने अकाउंट का पासवर्ड चेंज कर लें। ’
 

दरअसल Twitter पासवर्ड को सुरक्षित रखने के लिए hashing प्रोसेस का इस्तेमला करता है। इस प्रोसेस में यूजर्स को पासवर्ड को यादृच्छिक अंकों और अक्षरों में बदल दिया जाता है, लेकिन इस बग के आने के कारण सभी पासवर्ड टेक्स्ट फॉर्मेट में दिखनेेे लगे थे।
 



वहीं Twitter के CEO जैक डॉर्सी ने भी ट्वीट करके पासवर्ड चेंज करने को कहा है। इसके अलावा ट्विटर के मोबाइल ऐप या डेस्कटॉप साइट पर विजिट करने पर भी पॉप अप विंडो के रूप में पासवर्ड चेंज करने का नोटिफिकेशन आ रहा है।

 



 





[ad_2]

Source link

एससी-एसटी एक्ट: फैसले पर रोक से कोर्ट का इनकार, कहा- हम अधिकारों की रक्षा के पक्ष में

[ad_1]

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की उस याचिका को ठुकरा दिया, जिसमें एससी-एसटी एक्ट पर दिए फैसले पर रोक लगाने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम 100 फीसदी पिछड़े समुदायों के अधिकारों की रक्षा के पक्ष में हैं। अदालत ने केंद्र के उस दावे से भी पूरी तरह अहसमति जताई, जिसमें कहा गया था कि फैसले की वजह से राज्यों में हुई हिंसा में लोगों की जान गई। मामले की अगली सुनवाई 16 मई को होगी। बता दें कि इससे पहले हुई सुनवाई में भी केंद्र ने कहा था कि फैसले से कानून के प्रावधान कमजोर हुए हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

Nirmala Sitharaman brushes aside black flag demonstration | रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा

[ad_1]





कावेरी मुद्दे पर द्रमुक कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए जाने के एक दिन बाद रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि वह इस तरह के प्रदर्शनों की परवाह नहीं करतीं. उन्होंने कहा, ‘यह विपक्षी दल का काम है ... वे यह कर रहे हैं.’ सीतारमण बुधवार को रामनाथपुरम जिले में द्रमुक कार्यकर्ताओं के काला झंडा प्रदर्शन के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रही थीं. द्रमुक कार्यकर्ता कावेरी प्रबंधन बोर्ड का गठन न किए जाने को लेकर केंद्र की निन्दा कर रहे थे.




[ad_2]

Source link