Showing posts with label कम. Show all posts
Showing posts with label कम. Show all posts

Friday, May 4, 2018

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हमने किम जोंग उन से मिलने का समय और स्थान तय कर लिया है

[ad_1]

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार(4 मई) को कहा कि उत्तर कोरियाई राष्ट्रपति किम जोंग उन के साथ उनकी शिखर बैठक की तारीख और जगह तय हो गई है और इसकी घोषणा शीघ्र ही की जायेगी. व्हाइट हाउस ने कहा था कि ट्रंप मई तक किम के साथ मुलाकात करने के लिए तैयार हुए थे और स्थान के बारे में तय नहीं हुआ था. ट्रंप ने टेक्सास की यात्रा के लिए व्हाइट हाउस से रवाना होने के मौके पर पत्रकारों से कहा ,‘‘ हमने अब तिथि और स्थान तय कर लिया है और इस संबंध में जल्द ही घोषणा की जायेगी.’’


उन्होंने कहा, ‘‘हम उत्तर कोरिया के साथ बहुत ही महत्वपूर्ण बातचीत कर रहे हैं और बंधकों के संबंध में बहुत सी चीजें पहले ही हो चुकी हैं.’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने कल कहा था, देखते रहो. मुझे लगता है कि आप बहुत अच्छी चीजें देख रहे होंगे. ’’ट्रंप ने एक ट्वीट में खुद इस बैठक की पुष्टि की थी लेकिन साथ ही कहा था कि उत्तर कोरिया पर अमेरिकी प्रतिबंध तब तक लागू रहेंगे जब तक परमाणु मुक्त करने संबंधी समझौता नहीं हो जाता.   


किम जोंग ने DMZ पर डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए जताई सहमति
उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) मिलने के लिए सहमत हो गए हैं. डीएमजेड दोनों कोरियाई देशों को विभाजित करता है. सूत्रों ने सोमवार (30 अप्रैल) को बताया कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने 27 अप्रैल को सीमावर्ती गांव पनमुन्जोम में हुई ऐतिहासिक बैठक के दौरान किम जोंग को डीएमजेड में ट्रंप से मिलने के लिए राजी किया था. सूत्रों के मुताबिक, ऐसी प्रबल संभावना है कि यह मुलाकात इसी स्थल पर होगी. सूत्र ने सीएनएन को बताया कि दोनों नेताओं के मिलने का स्थान किम जोंग के लिए बहुत मायने रखता है.


एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि ट्रंप डीएमजेड में मुलाकात के बारे में बात करते रहे हैं और उन्होंने रविवार (29 अप्रैल) को मून के साथ फोन पर हुई बातचीत में भी इसे उठाया था इस लिहाज से डीएमजेड में मिलने का विचार पूरी तरह से चौंकाने वाला नहीं था. ट्रंप ने सोमवार (30 अप्रैल) को संवाददाताओं को बताया कि डीएनजेड में मुलाकात के विचार को लेकर वह उत्साहित है. उन्होंने कहा, "मुझे यह पसंद है, यदि चीजें सकारात्मक रहीं तो वहां बड़ा जश्न होगा, किसी तीसरे देश में नहीं."


इनपुट भाषा से भी 




[ad_2]

Source link

भारत में 85% घरों तक बिजली पहुंची, यहां अच्छा काम हुआ: वर्ल्ड बैंक; सरकार ने 80% का दावा किया था

[ad_1]

वाशिंगटन. वर्ल्ड बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बिजली के लिए भारत में शानदार काम हो रहा है। देश की 85% आबादी तक बिजली पहुंच चुकी है। खास बात ये है कि सरकार अभी 80% घरों में बिजली पहुंचने का दावा कर रही है, लेकिन वर्ल्ड बैंक ने इसे 5% ज्यादा बताया है। 2010 से 2016 के बीच भारत में हर साल 3 करोड़ लोगों को बिजली उपलब्ध करवाई गई जो कि दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

Thursday, May 3, 2018

कर्नाटक में लिंगायत बहुल 105 सीटें, इनमें से 44 होंगी निर्णायक; 2013 में इन पर कम अंतर से हुई थी जीत-हार

[ad_1]

कर्नाटक चुनाव में सिर्फ 12 दिन शेष हैं। राज्य की तीन बड़ी पार्टी कांग्रेस, भाजपा और जेडीएस की निगाहें राज्य के लिंगायत समुदाय पर हैं। असेंबली की कुल 224 सीट में से 105 पर लिंगायत बहुल हैं, इनमें से 44 इस बार निर्णायक हो सकती हैं। इसकी वजह है कि पिछले चुनाव में इन पर उम्मीदवारों की ज्यादा से ज्यादा 10 हजार वोट से हार-जीत हुई है। 2013 चुनाव में इस समुदाय ने कांग्रेस को सपोर्ट किया था। इससे पार्टी को इन 105 सीटों में से 63 पर कामयाब मिली थी। माना जा रहा है कि इसी वजह सिद्धारमैया सरकार ने लिंगायतों को अल्पसंख्यक का दर्जा देने का कार्ड खेला है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

फिर खिचेंगी किम जोंग-डोनाल्ड ट्रंप के बीच तलवारें! उत्तर कोरिया में 3 अमेरिकी हिरासत में

[ad_1]

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (3 मई) को संकेत दिया कि उत्तर कोरिया में तीन अमेरिकियों के हिरासत में लिये जाने की सूचना मिली है. इससे पहले सूत्रों ने अमेरिकियों को एक स्थान से दूसरी जगह ले जाये जाने की जानकारी दी थी. यह खबर ऐसे समय में आई है जब ट्रंप उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से मिलने की तैयारी कर रहे हैं. ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘पिछला प्रशासन लंबे समय से उत्तरी कोरियाई श्रम शिविर से तीन बंधकों की रिहाई की मांग कर रहा था.’’



रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिका, उत्तर कोरिया से किम हाक सोंग, किम सांग - डूक और किम डोंग - चूल की रिहाई की मांग कर रहा है और दोनों पक्ष उनकी रिहाई से संबंधित समझौता करने के करीब हैं. दक्षिण कोरिया कार्यकर्ता चोई सूंग - रयोंग ने ‘एएफपी’ से कहा था, ‘‘वे उत्तर कोरिया की बाहरी सीमा पर एक होटल में रह रहे हैं.’’


उत्तर कोरिया के साथ खराब समझौता विकल्प नहीं: पोम्पियो
वहीं दूसरी ओर अमेरिका के नवनिर्वाचित विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बुधवार (2 मई) को चेताते हुए कहा कि उत्तर कोरिया के साथ खराब समझौता कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने वादा किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पूर्व में की गई गलतियां नहीं दोहराएगा.


पोम्पियो ने कहा कि हमने हमारे समक्ष पेश चुनौतियों के बारे में सच बोलकर और उनका सामना कर बेहतरीन काम किया है लेकिन मजबूत देशों के साथ साझेदारी करना अमेरिका और विश्व को अधिक समृद्ध और सुरक्षित बनाएगा. उन्होंने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु निरस्त्रीकरण बनाने के लक्ष्यों को हासिल करने के अमेरिकी प्रयास अभी शुरुआती चरण में ही है और अभी यह सप्ष्ट नहीं है कि ये प्रयास फलदायक ही होंगे.


उत्तर कोरिया का परमाणु परीक्षण स्थल पूरी तरह क्रियाशील : रिपोर्ट
उत्तर कोरिया का परमाणु परीक्षण स्थल इस समय पूरी तरह क्रियाशील है. उत्तर कोरिया ने हालांकि पिछले महीने घोषणा की थी कि वह परीक्षण स्थल को बंद करने जा रहा है. एक खास वेबसाइट पर यह खबर मंगलवार (1 मई) को आई. समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने पुंग्ये-री परमाणु परीक्षण स्थल को अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों व पत्रकारों की मौजूदगी में स्थायी रूप से बंद करने का प्रस्ताव दिया था. 


यह प्रस्ताव उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन व दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के बीच 27 अप्रैल को हुए ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों कोरिया द्वारा प्रायद्वीप को पूर्ण रूप से परमाणु मुक्त किए जाने पर हुई सहमति के बाद दिया गया था. परमाणु परीक्षण स्थल के बारे में नए रडार डाटा के विश्लेषण के बाद वेबसाइट 38 नॉर्थ पर खबर आई कि दक्षिण व पश्चिम प्रवेशद्वार से दो पहाड़ी इलाके में अभी भी पहुंच बनी हुई है और यह भविष्य के भूमिगत परमाणु परीक्षण में सहयोग कर सकते हैं.


रिपोर्ट में यह भी पुष्टि की गई है कि परमाणु परीक्षण स्थल की दो मध्य सुरंगें अच्छी हालत में हैं. इसके विपरीत विशेषज्ञों की पहले की रिपोर्ट में कहा गया था कि उत्तर कोरिया द्वारा सितंबर में किए गए छठे व सबसे ज्यादा शक्तिशाली भूमिगत परमाणु परीक्षण में दोनों सुरंगें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएंगी.




[ad_2]

Source link

Wednesday, May 2, 2018

Agra Thirty Six People Died Due To Storm - यूपीः 132 किमी की रफ्तार से आया तूफान, आगरा में अब तक 36 लोगों की हुई मौत

[ad_1]





न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा, Updated Thu, 03 May 2018 10:50 AM IST






आगरा में बुधवार की शाम एक बार फिर आए तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। 132 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान ने इस बार 36 लोगों की जान ले ली। डीएम गौरव दयाल के मुताबिक गुरुवार सुबह दस बजे लोगों की मौत की संख्या 24 से 36 पहुंच गई है। वहीं करीब 90 मिनट तक आंधी, बारिश और ओलों की मार के कारण सैकड़ों पेड़ और होर्डिंग गिर पड़े। 





[ad_2]

Source link

राशिफल 3 मई: मेष वाले लाइफ पार्टनर से सलाह लेकर करें काम, फायदा हो सकता है

[ad_1]

नई दिल्ली: नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है. ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है. कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है. तो आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में...


मेष - वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें. जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो फायदा हो सकता है. पैसे कमाने की योजनाएं बनाएंगे. नौकरी में कोई बहुत अच्छा ऑफर भी मिल सकता है. कुछ दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. जिनके साथ आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगे. आपके दिमाग में लगातार प्लानिंग चलती रहेगी. ऑफिस में साथ वाले लोगों की मदद मिल सकती है. आपकी राय से लोगों को फायदा हो सकता है.


वृष - अच्छी प्लानिंग और सोच-विचार के उपयोग से आपको बड़ा फायदा हो सकता है. सोचे हुए कुछ खास काम पूरे होने के योग बन रहे हैं. आपको नौकरी या दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करने के बारे में विचार करना चाहिए. आपके लिए खरीददारी भी फायदेमंद हो सकती है. अपनी योजनाओं से आप सबको प्रभावित कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है. धन लाभ के भी योग बन रहे हैं.


मिथुन - आज आप नए प्रयोग करेंगे. आपका कॉन्फिडेंस आज बढ़ सकता है. मन की आवाज सुनें. हर तरह के संबंधों में सहजता हो सकती है. लोगों के साथ आपका तालमेल रहेगा. रोमांस के अवसर भी मिल सकते हैं. परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं.


कर्क - आज आप कोशिश करेंगे, तो अच्छी सफलता भी मिल सकती है. आप आज लगभग किसी को भी अपनी बात से सहमत कर सकते हैं. घर में कुछ मामले अचानक आपके सामने आ सकते हैं. थोड़ा समय अकेले में बिताएं,आपके लिए अच्छा रहेगा. आप सहयोग और समझौता करने का पक्का इरादा करके ही घर से निकलें. ऑफिस या फील्ड में आपको किसी न किसी मामले में कोई समझौता भी करना पड़ सकता है. जो आने वाले दिनों में आपके फेवर में होगा.


सिंह - आज आप अपना काम पूरा करने के लिए हर तरीका अपना सकते हैं. बिजी होने के बावजूद दिन अच्छे से बीतेगा. पैसों के लिहाज से भी फायदा हो सकता है. कोई नई नौकरी भी आपको मिल सकती है. ज्यादातर लोग आपके लिए पॉजिटिव हो सकते हैं. परिवार में छोटे लोगों से मदद मिलने के योग हैं. कार्यक्षेत्र और बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं. पदोन्नति के साथ सम्मान मिल सकता है. संतान के मामले में टेंशन खत्म हो सकती है.


कन्या - ऑफिस में आज आप कई मामलों में सफल हो सकते हैं. करियर से जुड़े कुछ उलझे हुए मामलों में समाधान मिल सकता है. आप परेशान न हों. ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है. प्रमोशन मिलने के योग हैं. गिफ्ट मिल सकता है. नए दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. बिजनेस करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है. अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं.


तुला - खुद पर भरोसा रखें. मेहनत करें. जानकारी जुटाएं. लोगों से मिलें और जरूरत पड़े तो यात्रा भी करें. आपके जीवन के कई पहलुओं में बदलाव हो सकता है. कुछ नए अनुभव हो सकते हैं. पुरानी बातों और यादों को भूलने की कोशिश करें. आज आप खुले मन और पूरे उत्साह से सभी की बातें सुनते समझते हुए काम करेंगे. आपके रहन-सहन के स्तर में बदलाव का भी मन बन सकता है.


वृश्चिक - ऑफिस में कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. आप नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं. दूसरों की बात ध्यान से सुनें. सकारात्मक रहें. काम ज्यादा नहीं रहेगा, फिर भी दिन तेजी से बीत सकता है. ऑफिस के किसी काम में आ रही रुकावट खत्म हो सकती है. आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ेंगे. पैसों से जुड़े मामलों को खास तरह से निपटा दें.


धनु - ज्यादातर समस्याएं निपटाने में आप सफल हो सकते हैं. कोई बड़ा निवेश किया हुआ है, तो आपको उससे फायदा हो सकता है. पैसा निवेश करने के मामले में लोगों से मिलें, बात करें और कोई अवसर न जाने दें. दिन तेजी से निकल सकता है. कुछ नए और दिलचस्प लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं. आज आप जॉब या बिजनेस में कुछ बदलाव करने का मन बना सकते हैं.


मकर - बहुत धैर्य और नियमितता के साथ आपने जो मेहनत की थी, उसका नतीजा आपके ही फेवर में होगा. पुराने दोस्तों से बातचीत होगी या मुलाकात की संभावना है. आपकी जिम्मेदारियां पूरी हो सकती है. सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे. पैसा कमाना आपके लिए सरल है. कामकाज और यात्रा को लेकर आपके पास एक से ज्यादा विकल्प हो सकते हैं. साथ के लोगों का ध्यान आप पर रहेगा. ऑफिस में कोई नई चीज सीखने का मौका आपको मिल सकता है.


कुंभ - कुछ बदलावों की शुरुआत आज हो सकती है. रहस्यपूर्ण मामालों की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है. अच्छा व्यवहार न केवल आपको सफल बनाएगा, बल्कि आपसे मिलने लोग भी बहुत खुश रहेंगे. विपरीत लिंग से आकर्षण बढ़ सकता है. आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. अपनी धारणा सकारात्मक रखें.


मीन - अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं. नई प्लानिंग और अवसरों को लेकर कोई बड़ा फैसला भी आप कर सकते हैं. नौकरी में नया पद या नए काम का ऑफर मिल सकता है. बड़ी रुकावटें दूर हो सकती हैं. धन लाभ होगा, आमदनी का कोई नया सोर्स बनेगा. आपको कोई यात्रा करनी पड़ सकती है. दूसरों की कही हुई बातों पर ध्यान न दें. अपने काम से सबको खुश करने की कोशिश करें.




[ad_2]

Source link

अमेरिका में भारतवंशी की कंपनी पर 1.15 करोड़ रुपये का जुर्माना, कर्मचारियों को कम वेतन देने का था आरोप

[ad_1]

अमेरिका में भारतीय मूल के एक शख्स की कंपनी पर 1 लाख 73 हजार यूएस डॉलर (करीब 1.15 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। कंपनी को एच1-बी वीजा नियमों के उल्लंघन और अपने कर्मचारियों से धोखाधड़ी करने का दोषी पाया गया था। अमेरिका के श्रम विभाग ने क्लाउडविक टेक्नालॉजी को अपने कर्मचारियों को वेतन के रूप में 1,73,000 डॉलर अदा करने का आदेश दिया है। विभाग के अनुसार, कंपनी ने अपने 12 विदेशी कर्मचारियों को एच1-बी वीजा नियमों के तहत वेतन का भुगतान नहीं किया। इन 12 विदेश कर्मचारियों में अधिकतर भारतीय हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

लीबिया: चुनाव आयोग पर हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत, IS ने ली हमले की जिम्मेदारी

[ad_1]





लीबिया की राजधानी त्रिपोली में चुनाव आयोग के कार्यालय पर हुए हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई.





 लीबिया: चुनाव आयोग पर हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत, IS ने ली हमले की जिम्मेदारी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राष्ट्रीय चुनाव आयोग के मुख्यालय से गोलियों की आवाज सुनाई दी.(प्रतीकात्मक तस्वीर)







[ad_2]

Source link